Home धर्म आज इनका भाग्य देगा साथ! जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

आज इनका भाग्य देगा साथ! जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन …..

0

मेष राशि : आज पारिवारिक मामलों में हल्का तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी करीबी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रह सकती है, लेकिन धैर्य रखें।

वृषभ राशि : परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप हर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। किसी मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

Ro.No - 13672/156

मिथुन राशि : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। सम्मान और गिफ्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा का अवसर मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।

कर्क राशि : छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का विषय न बनाएं और संयम से काम लें। सरकार या बॉस का सहयोग प्राप्त हो सकता है,जिससे कई कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि : आज का दिन सफलता और संतुष्टि से भरा रहेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी बातचीत से सारे कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि : सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार का भी भरपूर साथ मिलेगा,

तुला राशि : रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धन लाभ के संकेत हैं,

वृश्चिक राशि : भावनाओं को काबू में रखें, क्योंकि मानसिक अस्थिरता महसूस कर सकते हैं। पिता या धर्मगुरु का आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी।

धनु राशि : धन, यश और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में उन्नति के मार्ग खुलेंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि : सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और उपहार प्राप्ति के योग हैं।

कुंभ राशि: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए बिजनेस के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समाज सेवा में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि : स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत हैं और व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here