Home Blog वनरक्षक के पदों का अंतिम परिणाम जारी

वनरक्षक के पदों का अंतिम परिणाम जारी

0

Final result of forest guard posts released

रायपुर / अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत वनरक्षक के पदों की भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 22 सितम्बर 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के मॉडल उत्तर 05 मार्च को जारी कर 12 मार्च 2025 तक दावा आपत्ति मंगाए गए थे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण विषय-विशेषज्ञों द्वारा किया जाकर अंतिम उत्तर 28 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा के अंतिम उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। व्यापम की वेबसाइट
https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
में अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल लॉगिन कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here