*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
अकलतरा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सौरभ सिंह को विगत 2 अप्रैल को छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सौरभ सिंह के नियुक्ति की खबर सुनकर मस्तूरी युवा मोर्चा के सदस्यों ने मस्तूरी के जौंधरा चौक पर खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी कर मिष्ठान का वितरण किए थे।
सौरभ सिंह का आज मस्तूरी में आगमन होने पर मोहतरा चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत कर उन्हें उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दिए।
स्वागत के समय भाजपा मंडल के सदस्यों के साथ युवा मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र अनुरागी प्रकाश अवस्थी पवन श्रीवास सुबोध लहरे नीलकमल मिश्रा आशीष अवस्थी विवेक पांडे प्रीत चंद्राकर करण सिंह चंदेल सौरभ सिंह टिंकू सिंह मनजीत सिंह सौमित्र शुक्ला सुभाष टंडन मोनू यादव मनीष सिंह विकास साहू बिट्टू कौशिक अवधेश सिंह सौरभ शुक्ला दुर्गेश देवांगन रिंकू राठौर अमर अवस्थी तथा मंडल तथा युवा मोर्चाके कार्यकर्ता उपस्थित थे।



