Home Blog सुशासन तिहार-2025 : आमजनता की समस्याओं से अवगत होने आज से लिए...

सुशासन तिहार-2025 : आमजनता की समस्याओं से अवगत होने आज से लिए जा रहे आवेदन

0

Sushasan Tihaar-2025: Applications are being taken from today to know the problems of the general public

सुशासन तिहार का हिस्सा बनने कलेक्टर ने की जिलेवासियों से अपील

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 08 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आमजनता की समस्याओं से अवगत होने जिले में ’सुशासन तिहार-2025’ का आयोजन किया जा रहा है, जो आज से 31 अप्रैल तक तीन चरणों में किया जाएगा। इसके पहले चरण का आगाज आज से शुरू हुआ, जिसके तहत 11 अप्रैल तक आवेदकों के द्वारा उनकी मांगों व शिकायतों से संबंधित प्रपत्र निर्धारित प्रारूप में समाधान पेटी में डाला जाएगा। जिले के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा नगरीय निकाय के वार्डों में समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को आवेदन पत्र में लिखकर समाधान पेटी में डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु कॉमन सर्विस सेंटर का भी उपयोग किया जा सकता है। कलेक्टर ने आगे यह भी बताया कि सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण में आमजनता की समस्याओं के निराकरण हेतु आगामी 05 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आवेदकों को उनके आवेदनों की यथासंभव समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। निराकरण की गुणवत्ता परखने राज्य स्तर के मंत्रीगण एवं आला अधिकारी भी शिविर स्थल में पहुंचेंगे। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने पुनः जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे सुशासन तिहार का हिस्सा बनकर अपनी विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का समाधान करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here