Home Blog जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर में पैरालीगल वोलेंटियर्स की मासिक बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर में पैरालीगल वोलेंटियर्स की मासिक बैठक

0

Monthly meeting of Paralegal Volunteers in District Legal Services Authority Kanker

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 अप्रैल 2025/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के कार्यालय में आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदय के मार्गदर्शन में समस्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन ने की।
बैठक के दौरान सचिव ने पैरालीगल वोलेंटियर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और उन्हें विधिक सहायता के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने वोलेंटियर्स को समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने और विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव ने समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। बैठक में सभी पैरालिगल वोलेंटियर्स ने अपनी कार्यप्रणाली और अनुभव साझा किया तथा भविष्य में अपने दायित्वों को अधिक तत्परता और निष्ठा से निभाने की बात कही।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here