BJP’s active member conference concluded.
कांकेर। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा 6 अप्रेल से 14 अप्रेल के अंतर्गत आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की अध्यक्षता में आहूत की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रेल से लेकर 14 अप्रेल तक विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है । इसी कड़ी में आज सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित कर उन्हें भाजपा की संगठनात्मक यात्रा और उपलब्धियों से परिचय कराया । उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओ के त्याग व बलिदान के पश्चात आज हमारी पार्टी इस जगह पर पहुंची है । ये कार्यकर्ताओ की ही ताकत है कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
वक्ता के रूप में उपस्थित के कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात भारतीय राजनीति में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ । 2014 में लोकसभा चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी बनाने के पश्चात चुनाव में पहली बार सोशल मीडिया का जमकर उपयोग हुआ । इससे पूर्व परम्परागत तरीके से चुनाव प्रचार होता था । भाजपा के सत्ता में आने के बाद तुष्टिकरण की राजनीति पर प्रहार हुआ ।
पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश विकास यात्रा में दौड़ रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को विकास के नए आयाम पर पहुंचाया गया है । देश निरन्तर प्रगति कर रहा है ।
पूर्व जिला महामंत्री विजय कुमार मंडावी ने भाजपा की चुनावी सफलता व संगठनात्मक विस्तार पर विस्तृत जानकारी दी ।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने व स्वागत भाषण पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक संजय सिन्हा ने दिया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, राजीव लोचन सिंह, सुषमा गनजीर, पंचू राम नायक, ईश्वर कावड़े, उगेश्वरी उइके, मीना ऊके, रमशीला साहू, विजय लक्ष्मी कौशिक, मंजू सारथी, नंदा गोसाई, मंजू बारले, शकुंतला जैन, योगेश साहू, सलीम मेमन, टेकेश्वर जैन, हितेंद्र खटवानी, अदीप शर्मा, राजेश साहू, जतिन अठभेया, चित्ररेखा जैन, विवेक गुप्ता, सुरेश जैन, पप्पू मोटवानी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



