Newly appointed Chairman of Fishermen Welfare Board Bharat Matiara took charge.
रायपुर । मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष भरत मटियारा ने छग शासन के वन एवम जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष डॉ लखन धीवर, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में सिविल लाइंस स्थित ऑडिटोरियम में आज शपथ ग्रहण किया ।
बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त होने पर भरत मटियारा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छग सरकार व भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया है।
शपथ ग्रहण पश्चात भरत मटियारा ने कहा कि सरकार व संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पुरा करूंगा ।
मछुआ कल्याण बोर्ड के माध्यम से मछुआरा समाज के उत्थान की योजनाओं को समाज तक पहुंचाने का काम करते अन्य समाज के विकास के लिये भी कार्य करूंगा ।
शपथ ग्रहण पश्चात श्री मटियारा तेलीबांधा स्थित अपने कार्यलय पहुंचे और कार्यलय के दरवाजे पर माथा टेकने के पश्चात अपने कार्यालय के भीतर गए ।
इस अवसर पर अरुण कौशिक, उत्तम यादव, राजीव लोचन सिंह, टेकेश्वर जैन, रामचरण कोर्राम, विजय ध्रुव, गिरधर यादव, नंद कुमार ओझा, ढाल सिंह सिन्हा, गौतम लुंकड़ आदि उपस्थित रहे ।




