Home Blog भाजपा के स्थापना व सेवा पखवाडा में षामिल हुये पुर्व विधायक विजय

भाजपा के स्थापना व सेवा पखवाडा में षामिल हुये पुर्व विधायक विजय

0

Former MLA Vijay participated in the BJP’s foundation and service fortnight

पुसौर / भारतीय जनता पार्टी शीर्षस्थ नेतृत्व के आहवान पर कार्यक्रम 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जयंती 14 अप्रैल तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि निरंतर सेवा पखवाड़ा के तहत आम जनता तक पार्टी के बातों को रख रहे हैं। आज जिला भाजपा के निर्देशानुसार ब्लॉक मुख्यालय पुसौर के मंगल भवन में पुसौर सुपा तथा कोड़ातराई तीनों मंडल का संयुक्त रूप से सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के 1921 1947 1977 से लेकर 6 अप्रैल 1980 पार्टी के स्थापना पर विस्तार से इतिहास बताया। साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में 1984 के मात्र दो संसद से लेकर आज एक पूर्ण बहुमत तक के सफर जिसमें अटल बिहारी वाजपेई से नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने तक के संघर्ष को कार्यकर्ताओं के मध्य रखा। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीकांत सोमावार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय जिसमें धारा 370 तीन तलाक राम मंदिर लोकहित में लिए गए विभिन्न योजना वफ्फ बोर्ड कानून जैसे अहम फैसलों को विस्तार से समझाया।प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ नेता गुरपाल सिंह भल्ला ने अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा छत्तीसगढ़ निर्माण तथा छत्तीसगढ़ राज्य के निरंतर विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा आज देश के पटल पर छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सोच महत्वपूर्ण रहे हैं आज चुनाव के बाद हम ट्रिपल इंजन सरकार के रूप में विकास कर रहे हैं ऐसे कई बातों को सभा में बताया आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के अलावा तीनों मंडल के अध्यक्ष पुसौर से जैमिनी गुप्ताए कोड़ातराई से संदीप कुमार पंडाए सूपा से प्रदीप पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी के अलावा तीनों मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारीए तीनों मंडल के वर्तमान पदाधिकारीएपूर्व पदाधिकारी व बहुतायत संख्या में सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रहा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here