Home Blog बीजापुर डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर समारोहपूर्वक मनाया जाएगा सामाजिक समरसता दिवस

बीजापुर डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर समारोहपूर्वक मनाया जाएगा सामाजिक समरसता दिवस

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय के इंद्रावती सभाकक्ष में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाज प्रमुखों की भागीदारी होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार ने बताया कि सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जावेगा। राज्य शासन द्वारा सामाजिक समरसता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इस अवसर पर समाज प्रमुखों के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अभिनंदन भी किये जाने के निर्णय लिए गए है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का वर्चुअल उदबोधन भी होंगे।

पंचायती राज दिवस पर होगा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ

Ro.No - 13672/156

इसके अलावा 14 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु प्रति विकासखण्ड से 10-10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं कॉमन सर्विस सेंटर के सर्विस प्रदाता के मध्य एम.ओ.यू की कार्यवाही की जावेगी। 24 अप्रैल 2025 को पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के शुभारंभ की जानकारी प्रदान भी किया जाएगा।

मोर दुवार साय सरकार” महाभियान (दिनाक 15 अप्रेल से 30 अप्रेल तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा “मोर दुवार साय सरकार” महाभियान (दिनाक 15 अप्रेल से 30 अप्रेल तक) की जानकारी हितग्राहियों को दिया जाएगा और उन्हें पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे। आयोजित कार्यक्रम में भू-जल स्तर के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ वाटर हार्वेस्टिंग बनाने हेतु संकल्प भी लिया जानेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here