Prayas Residential School: Preliminary examination for admission in class 9th on April 20
रायगढ़ / शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु 20 अप्रैल 2025 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राक्चयन परीक्षा आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-admission-Detail से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षार्थियों को अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज दो फोटो, आधार कार्ड के साथ परीक्षा तिथि को प्रात: 9 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षार्थी साथ में स्वयं का पानी बॉटल, काला, नीला बाल पेन, पेसिंल, इरेजर इत्यादि भी साथ लाएं। केन्द्र में केलकुलेटर, मोबाइल फोन, पर्स अथवा इलेक्ट्रानिक सामग्री पूर्णत: वर्जित होगा। फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होने पर कार्यालय कलेक्टर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है।



