Disabled people benefitted, camp will be held in Badi Bhandaar on 22nd April
पुसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ शिविर
रायगढ़ / कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को शासन की योजना का लाभ प्रदान करने एवं उनके सुविधा हेतु जिले के समस्त विकास खंड में क्लस्टर स्तर पर दिव्यांग जनों का चिन्हांकन एवं यूडीआईडी प्रमाणीकरण तथा सामाजिक सहायता अन्तर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके तहत विकासखंड धरमजयगढ़ के कापू एवं विकासखंड मुख्यालय में, लैलूंगा विकासखंड मुख्यालय एवं मुडागाँव, घरघोड़ा विकास खंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं कुडुमकेला, तमनार विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सराईपाली में शिविर का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में 17 अप्रैल को विकासखंड पुसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसका दिव्यांग जनों ने बढ़-चढ़ हिस्सा लेते हुए शिविर का लाभ लिए। शिविर में जिले के चिकित्सकों की विशेष टीम एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित रहे। आगामी 22 अप्रैल को पुसौर विकास खंड के बड़ेभंडार के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में शिविर आयोजित किया जाएगा ।
नशा के दुष्परिणाम एवं पोषण पखवाड़ा की दी जा रही जानकारी
शिविर में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत लोगों को 21 प्रकार की दिव्यांगता की जानकारी दी जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हम अपने आप ही अपनी गलती के कारण दिव्यांग बन जाते हैं और उसका एक मात्र कारण होता है नशा। नशा करने के कारण घातक बीमारियों से जूझना पड़ता है साथ ही विभिन्न दुर्घटनाओं के शिकार के फलस्वरुप दिव्यांग बन कर जीना पड़ता है। शिविर में पोषण पखवाड़ा के संबंध में भी विस्तृत जानकारी देने एवं शपथ ग्रहण भी करवाया जा रहा है।




