Home Blog छुरा में भीषण गर्मी और बिजली कटौती में जीवन अस्त व्यस्त ,किसानों...

छुरा में भीषण गर्मी और बिजली कटौती में जीवन अस्त व्यस्त ,किसानों की फसल पर संकट

0

Life in Chhura is disrupted due to severe heat and power cuts, farmers’ crops are in danger

अप्रैल की तपती गर्मी ने जहां आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं बिजली विभाग की लगातार बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है। छुरा नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Ro.No - 13672/156

दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसी भीषण गर्मी में बिजली की बार-बार हो रही कटौती ने बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग पंखा और कूलर के बिना घरों में टिक नहीं पा रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी चिंताजनक है। कई गांवों में दिनभर में कुछ ही घंटों के लिए बिजली मिल रही है। इसका सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ रहा है, जिन्होंने रबी फसल की खेती की है। सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर किसानों की फसलें अब सूखने की कगार पर हैं।

किसानों का कहना है कि पहले से ही महंगे खाद-बीज की मार झेल रहे हैं, और अब बिजली कटौती ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने की स्थिति पैदा कर दी है।

स्थानीय नागरिकों और किसानों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए, ताकि गर्मी से राहत मिले और किसानों की फसलें भी बचाई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here