District President Smt. Purnima Ishwar Kavade reached Aturgaon under the campaign “More door say government”
“गरीबों को उनका हक दिलाने पहुंची सरकार –जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा ईश्वर कावड़े ने दौरा कर आवास सर्वे कार्य का किया निरीक्षण”
आतुरगांव, कांकेर – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश भर में चलाए जा रहे “मोर द्वार साय सरकार” अभियान के अंतर्गत आज जनपद अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा ईश्वर कावड़े ने ग्राम पंचायत आतुरगांव का दौरा किया।
इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र परिवारों का सर्वे कर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। द्वार-द्वार, घर-घर जाकर चल रहे इस सर्वे के माध्यम से ऐसे सभी जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जोड़ा जा रहा है।
इस अवसर पर श्रीमति पूर्णिमा ईश्वर कावड़े ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। सरकार बनने के तुरंत बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में आमजन के आवास की चिंता की गई, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं कांकेर जनपद के अंतर्गत सभी जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील करती हूं कि वे प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गरीब आवास से वंचित न रह जाए। यह एक सुनहरा अवसर है गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन देने का।”
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पन्ना लाल ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर कावड़े, लक्ष्मी बोरई सरपंच ग्राम पंचायत आतुर गांव, शिशुपाल पोटाई पूर्व सरपंच, अविनाश यादव, भूपेंद्र नेताम,प्रताप मरकाम, सराधु नेताम, राजकुमार मंडावी रोजगार सहायक, सुशील पदमाकर सचिव अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



