Only 24 applications in the Kelo project during the Sushasan festival
पुसौर / रायगढ विधायक एवं प्रदेष के मंत्री ओपी चैधरी ने पदभार सम्हालते ही केन्द्र सरकार के गाईड र्लान पर किसानों की आमदनी दुगुनी के साथ सरलता पुर्वक आमदनी में इजाफा हो इसके लिये पुर्व के रमन सरकार द्वारा निर्माण कराये जा रहे केलो परियोजना को पुर्णता की ओर ले जाने की बात कही थी जिसके लिये इन्हौने फंड मुहैया कराते हुये बचे हुये षेश कामों को पुरा कराने संबंधित विभाग को आगाह भी किया जिसके कारण बिते सुषासन तिहार के बीच पुसौर के 3 परियोजना सहित एक रायगढ डिवीजन को मिलाकर मात्र 24 आवेदन ही किसानों द्वारा प्राप्त हुये जो कि विभाग के साथ साथ षासन के लोगों द्वारा पुर्व में किये गये कार्यो को दर्षाता है। जबकि इसके पुर्व मुआवजा, अधिग्रहण आदि को लेकर आवेदनों की संख्या सैकडों में होती थी। पुसौर स्थित केलोपरियोजना अनुभाग 3,4 और 5 के प्रमुख लोगों से लिये गये जानकारी अनुसार बने हुये नहर में अतिरिक्त पुल निर्माण की मांग की गई है जिसकी संख्या 11 बताया गया वहीं पुनर्वास के तहत अतिरिक्त मुआवजा राषि की मांग के कुछ आवेदन है जिसपर कालोनी इंचार्ज सहित 4 और 5 अनुभाग के एसडीओ ने बताया कि वर्श 2011 में एवार्डेड भूमि में पुनर्वास निति लागु नहीं थी इसलिये इनके मांग को पुरा नहीं किया सकता बहरहाल इस तथ्य के साथ मांग किये गये पुल को भी उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। वर्तमान चल रहे नहर निर्माण कार्य को लेकर इन्हौने बताया कि अमलीभोना-जतरी 800 मीटर, लेकापाली 120 मीटर सहित अन्य षेश लगभग 15 प्रतिषत बचे कार्य को युद्ध स्तर पर इसी एक दो महिने में पुरा हो सकता है चुकि इसके लिये संबंधित ठेकेदार को कार्यादेष जारी हो चुके हैं। ग्राम नंदेली में नहर निर्माण के बीच कुछ भुस्वामियों द्वारा आपत्ति दर्ज किया जा रहा है जिससे यहां के कार्य पुर्ण होने में संदेह है यदि षासन स्तर पर इस पर उचित पहल हो तो यह भी सुगमता से पुर्ण हो सकता है। जैसा कि कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि नहर में पानी नहीं आयेगा यह केवल खाखा है इस तथ्य पर एसडीओ ने बताया कि नहर का काम पुरा होने के बाद गर्मी में भी पानी की कमी नहीं होगी।

