Home Blog आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं को नहीं मिला नियुक्ति आदेष

आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं को नहीं मिला नियुक्ति आदेष

0

Anganwadi workers/assistants did not receive appointment orders

पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र अंतर्गत एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा अपने कुछ आंगनबाडी केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती हेतु लगभग 6 माह पुर्व आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी नियुक्ति प्रक्रिया भी पुरी हुई परंतु बिच में पंचायत चुनाव होने के कारण इसे जारी नहीं किया जा सका। और अब जब चुनाव संपन्न होकर जनपद में पुरी बाडी बैठने के 3 महिने बाद भी संबंधित अभ्यर्थीयों को उनका नियुक्ति आदेष नहीं मिल पाया है तो यह नियुक्ति प्रक्रिया की अवहेलना के साथ अभ्यर्थीयों की उपेक्षा है चूंकि इन्हें अब तक 2 माह का तनख्वाह भी मिल चुका होता साथ ही कार्यकर्ता सहायिका विहीन आंगनबाडी केन्द्रों में कसावट आ सकता था। इस तथ्य के साथ जनपद के पुर्व जनप्रतिनिधियों ने बताया कि आज 3 माह हो चुका जनपद में केवल सभापतियों का चयन ही हो पाया है कोई बैठक नहीं हो पाया है जिसमें कि पंचायत के समस्याओं को रखा जा सके जबकि जनपद सदस्य पंचायत और जनपद पंचायत के बीच के माध्यम होता है । इसी कडी में इन्हौने बताया कि सचिवों के हडताल का हवाला देकर लोग यहां अपनी राजनीति चमकाने मंें लगे हैं जबकि उस बीच भी पंचायतों के मुलभुत आवष्यकता जैसे पानी बिजली आदि की व्यवस्था के पहल के साथ उसका हल निकाला जा सकता था। कार्यकर्ता सहायिका के नियुक्ति आदेष को लेकर यहां के प्रभारी परियोजना अधिकारी पी चैहान से मिले तथ्यों के मुताविक इस संबंध में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत से प्रकिया जारी है।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here