Home Blog रोड में तत्काल बनेंगे गतिरोधक और लगेंगे स्टापर

रोड में तत्काल बनेंगे गतिरोधक और लगेंगे स्टापर

0

Speed ​​breakers and stoppers will be installed immediately on the road

पुसौर / बिते दिनांक को प्रधान आरक्षक राजेष गुप्ता के सडक हादसे में हुये निधन को लेकर क्षेत्र ही नहीं जिले के लोग मर्माहत है वहीं क्षेत्र के प्रषासन प्रमुख भी एलर्ट मोड में आ चुके हैं और अब इस तरह के हादसे को रोकने आपसी बैठक कर कई कडे कदम उठाये गये हैं। जानकारी के मुताविक थाना प्रभारी रामकिंकर यादव इसके लिये पहल की है और इन्हौने अपने उच्चाधिकारियों के मार्गदर्षन पर तहसीलदार नेहा उपाध्याय, पीडब्लुडी सब इंजिनियर मंजु पटेल, नगर अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी के साथ बैठक किया वहीं अध्यक्ष ने द्वारा जिला कलेक्टर, एसडीओ पीडब्लुडी, तहसीलदार पुसौर व थाना प्रभारी के नाम से पत्र जारी कर मांग की है कि यातायात सुरक्षा की दृश्टिकोण से त्वरित गतिरोधक सहित फर्राटेदार वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही हो। जानकारी के मुताविक बाजार चैक, गायत्री मंदिर, आदर्ष ग्राम्यभारती स्कुल, षासकीय हाईस्कुल, आर्य विद्यासागर स्कुल, जनपद कार्यालय के सामने तथा बोरोडिपा के पास जुडे सभी रोडों पर गतिरोधक तत्काल निर्माण किया जाये और इसके निर्माण होते तक पुलिस की यहां ऐसी चैकसी हो जो बेतरतीब और फर्राटेदार चलाने वाले वाहनों पर कार्यवाही करे। बहरहाल टीआई यादव बोरोडिपा चैक और बस स्टैण्ड तथा बाजार चैक में पुलिस बल व्यवस्था देखकर तैनात करने की बात प्रकाष में आया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here