Home Blog अटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ कन्हारपुरी में 24 अप्रैल को

अटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ कन्हारपुरी में 24 अप्रैल को

0

Atal Suvidha Kendra will be inaugurated in Kanharpuri on 24th April

उत्तर बस्तर कांकेर 23 अप्रैल 2025/ पंचायती राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ 24 अप्रैल को जनपद पंचायत कांकेर की ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में दोपहर 03 बजे वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे।
अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र में नागरिक सुविधाओं की पहुंच के लिए जन्म-मृत्यु, पंजीयन एवं प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास, विवाह पंजीयन, राजस्व सेवाएं सीएससी आईडी की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वित्तीय समावेशन सेवाएं के तहत नगर आहरण, फंड ट्रांसफर, बीमा आनलाईन-जीवन, समान्य और कृषि, पेंशन पैन कार्ड भी बनाया जाएगा। सीएससी की संवाए के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं का पंजीयन, पासपोर्ट आवेदन, बिजली बिल भुगतान, यात्रा टिकट बुकिंग और ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के माध्यम से प्रमाण पत्र के साथ शासन की अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here