Memorandum submitted to start Sulabh toilets built by NTPC Lara
पुसौर / तहसील मुख्यालय पुसौर के षासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल के अहाता में एनटीपीसी लारा प्रबंधन द्वारा स्कुली छात्रों तथा आम नागरिकों के लिये सुलभ षौचालय की व्यवस्था भवन आदि बनाया जाकर की गई है जिसे लगभग अब तक 5 माह हो चुके हैं। इस भवन का जब लोकार्पण हुआ तो उस समय चुनाव चल रहा था तो इसके लिये नगर पंचायत के सीएमओ दुबे ने इसे संचालित करने के लिये एक माह का समय मांगा था जो अब चुनाव संपन्न हुये 4 माह से अधिक हो गया है तब भी नगर पंचायत पुसौर प्रबंधन इसे संचालित नहीं कर पाया है इसके लिये स्थानीय लोगों द्वारा एक ज्ञापन सौप कर मांग की है कि तत्काल इसे संचालित किया जाये। ज्ञात हो कि बस स्टैंड में आये दिन लोगों का जमावडा होता है इसमें ज्यादातर महिलाओं को परेषानी का सामना करना पडता है। सुलभ षौचालय भवन में महिला-पुरूश हेतु अलग अलग इंगित कर लिखा गया है जिसे देखकर महिला जाते हैं लेकिन उन्हें करीब जाकर पता लगता है कि वह ताला बंद है ऐसे स्थिति में संबंधित महिलायें मायुश होकर वापस आ रही है ऐसे में एनटीपीसी द्वारा दी गई जनहित में यह व्यवस्था एक सिरे से बहरहाल निरिपयोगी साबित हो रहा है जिसका ठीकरा नगर पंचायत प्रबंधन के सिर फुट रहा है। सुत्रों की माने तो यहां एक कर्मचारी की व्यवस्था आवष्यक है जिसे नगर पंचायत प्रबंधन को देना है जिसे ये पुरा नहीं कर पा रहा है जबकि इसके पास दर्जनों कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस तथ्य पर मुखर होकर स्कुल के षाला समिति अध्यक्ष भरत शडंगी ने कहा है कि यदि नगर पंचायत उक्त व्यवस्था को देने में सक्षम नहीं होगी तो एनटीपीसी लारा को इसके लिये पत्र लिखकर मांग करेंगे कि इसके संचालन के लिये एक स्थायी कर्मचारी नियुक्ति कर दे।



