Janchaupal camp organized from 25 to 30 April
उत्तर बस्तर कांकेर 24 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आंकलन करने के लिए जनपद पंचायतों के समस्त ग्राम पंचायतों में 25 से 30 अप्रैल तक जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत उक्त शिविर का आयोजन तीन तिथियों में किया जाएगा, जिसमें 25 अप्रैल को जनपद पंचायत अंतागढ़ तथा नरहरपुर, 28 अप्रैल को भानुप्रतापपुर, चारामा और दुर्गूकोन्दल एवं 30 अप्रैल को जनपद पंचायत कांकेर व कोयलीबेड़ा में जनचौपाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने जनचौपाल शिविरों में जिला, जनपद व ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर ग्राम की परिस्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं, समस्याओं के संबंध में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा करेगें एवं रिपोर्ट प्राप्त करने निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो वहां पर उपस्थित रहकर समस्त कार्रवाई पर नजर रखेंगे।



