UDID cards are being made after identifying and assessing the disabled people
बड़े भंडार में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ शिविर
रायगढ़ / विकास खंड पुसौर के ग्राम पंचायत बड़े भंडार के स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांग जन शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग के द्वारा जिले के सभी जनपदों में कलस्टर वार दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए दिव्यांग जनों का चिन्हाकन, आंकलन यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाया जा रहा है। उक्त शिविर में जिला चिकित्सा के विशेषज्ञ टीम भी पहुँच रही हैं। सभी प्रकार के दिव्यांग जन आ रहे हैं और अपना पंजीयन करवा रहे हैं।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा 21 प्रकार की दिव्यांगता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जानकारी दी जा रही हैं। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियांन अभियान कार्यक्रम के तहत उपस्थित जन समूह को नशा खोरी से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए ये बताया जा रहा है कि दिव्यांगता सिर्फ जन्म से ही नहीं आती हैं, बल्कि नशे के आदी व्यक्तियों को अत्यधिक मात्रा में नशा खोरी करने पर शरीर के कई हिस्से शिथिल होकर काम करना बन्द कर देता हैं। इसके अलावा नशा करके वाहन चलाते हुए दुर्घटना के शिकार हो कर भी अपने शरीर के हिस्से को गँवा देते हैं और जिन्दगी भर दिव्यांग बन कर जीवन जीने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए शपथ ग्रहण भी करवाया गया। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अभियान के तहत भी लोगों को जागरूक करते हुए शपथ ग्रहण करवाया गया।




