Home छत्तीसगढ़ ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रत्ति वर्ष 2022-23 अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य...

ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रत्ति वर्ष 2022-23 अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हेतु दिये गये बैंक खाते को आधार सीडिंग हेतु अंतिम तिथि 23 जनवरी

0

 

कोरिया से भगवान दास की रिपोर्ट
कोरिया 19 जनवरी 2024/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2022-23 ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनसीपीअीई मैपिंग एनेबल होने के पश्चात् ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि हस्तानांतरित किया जाता हैं।
कोरिया एवं एम.सी.बी. जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, डाईट, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन किया गया है, को अंतिम अवसर प्रदाय करते हुए सूचित किया जाता है कि षिक्षा सत्र 2022-23 का 23 जनवरी 2024 तक आप अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रुप से बैंक खाते को आाधार से सीडिंग कराये एवं एन.पी.सी.एल मैपिंग भी इलेवन कराये, ताकि बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि हस्तानांतरण की कार्यवाही की जा सके।
आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण विद्यार्थी यदि छात्रवृत्ति की राशि से वंचित होते है, तो छात्रवृत्ति से संबंधित विद्यार्थी स्वयं संपूर्ण जवाबदेही होंगे। बैंक खाते से आधार सीडिंग का यह अंतिम अवसर प्रदाय किया गया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here