Home छत्तीसगढ़ स्वच्छ तीर्थ अभियान अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में की गई साफ सफाई

स्वच्छ तीर्थ अभियान अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में की गई साफ सफाई

0

 

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
मनेंद्रगढ़/ मोदी जी के आह्वाहन पर पूरे भारत मे सभी मंदिरों व उसके आसपास स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत दिनांक 14 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक चलाये जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में वार्ड क्रमांक 08 मेन मार्केट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हसदेव मण्डल महिला मोर्चा के महिलाओं द्वारा सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया गया। महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत नगर में आज हम सभी लोग इकट्ठा होकर शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता श्रमदान किया और सभी से आग्रह किया कि सभी इस पुनीत कार्य में सहभागी बने।
स्वच्छता अभियान में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू उर्मलिया, बीना वैष्णव, साधना केवट, गैस बाई, पार्वती सेन, मीनू पटेल, अर्चना गुप्ता,वंदना विश्वकर्मा के साथ पप्पू, लालबहादुर, दिग्गम्बर साहू सहयोगी रहे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here