मेष राशि : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही सूर्य को जल दें।
वृष राशि : मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। बिना वजह क्रोध से बचें। पिता का सम्मान करें। धन हानि से बचने का प्रयास करें। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि : ध्यान व अध्यात्म से मन की नकारात्मकता दूर करने का प्रयास करें। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल अच्छा रहेगा। लाभ में कमी रह सकती है, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि : आत्मविश्वास में कमी के संकेत मिलते हैं। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, अतः भावुकता पर नियंत्रण रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें व शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।
सिंह राशि : आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा व मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा व किसी लंबी यात्रा पर आज जा सकते हैं। घर में एक सुखमय माहौल रहेगा।
कन्या राशि : मन अशांत रह सकता है अतः संयम से काम लें। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य हानि हो सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार कर दें और सूर्य को जल दें।
तुला राशि : आज पत्नी से बिना वजह कोई झगड़ा ना करें। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। अतः माता का सम्मान करें। शिक्षण में शोध कार्यों में सुखद परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि : सेना, पुलिस अथवा आधिकारिक वर्ग के कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज का दिन आरामदायक रहेगा। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि : विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। मित्रों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। कहीं बाहर जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें व किसी घायल गाय का उपचार करा दें।
मकर राशि : बिना वजह की उलझन से मन अशांत रह सकता है। अतः मन पर संयम रखें। दूसरों के दुखों में शामिल होने का मौका मिलेगा, परंतु मन को ज्यादा व्यथित न करें। किसी की गवाही न दें।
कुंभ राशि : आत्मविश्वास ठीक रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आज जमीन की खरीद या बेचने को लेकर विचार ना करें। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जला दें तथा घायल गाय का उपचार करा दें।
मीन राशि : आज घर परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में वातावरण सुख में होगा। पत्नी से प्रेम रहेगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

