Home धर्म जानिए कैसा रहेगा मई का पहला दिन आपके लिए? देखिए अपना राशिफल 

जानिए कैसा रहेगा मई का पहला दिन आपके लिए? देखिए अपना राशिफल 

0

 

 

Ro.No - 13672/156

मेष राशि : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। किसी मूल्यवान वस्तु को पाने के योग बनेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

 

वृषभ राशि : सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। भाई बहन या पड़ोसी के कारण चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं।

 

मिथुन राशि : सफलता पाने के लिए श्रम करना होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

 

कर्क राशि : पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

 

सिंह राशि : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

 

कन्या राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

 

तुला राशि : शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी।

 

वृश्चिक राशि : अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।

 

धनु राशि : सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें।

 

मकर राशि : पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। बुद्धि कौशल से कार्य करें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे।

 

कुंभ राशि : सम्मान में वृद्धि होगी। रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

मीन राशि : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here