Home Blog दमास धरमजयगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

दमास धरमजयगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

0

Legal Literacy Camp organized on International Labor Day in Damas Dharamjaygarh

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माननीय अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय श्री जीतेन्द्र कुमार जैन जी एवं सचिव महोदया श्रीमती अंकिता मुदलियार जी के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 01-05-2025 को दामास (धरमजयगढ़ ) में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से व्यवहार न्यायालय धरमजयगढ़ की अध्यक्ष न्यायाधीश महोदया श्रीमती प्रिया रजक जी, माननीय थाना प्रभारी महोदया श्रीमती कमला पूसाम ठाकुर जी, पी.एल. वी. सावित्री डनसेना, पी. एल. वी. सदानंद सिंह,समस्त स्टॉफ गण एवं मजदूर गण शिविर में उपस्थित हुए। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर न्यायाधीश महोदया एवं थाना प्रभारी के द्वारा मजदूर के विभिन्न समस्याओ के समाधान पर प्रकाश डालते हुए शासन द्वारा आयोजित महत्त्वकांक्षी योजनाओं के बारे में आवगत कराते हुए बताया गया –
1.न्यूनतम मजदूरी अधिनियम -1948
2.कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम -1948
3.बंधुआ मजदूरी प्रणाली अधिनियम -1976
4.सामान परिश्रम अधिनियम -1976
5.साइबर क्राइम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
6.मुख्यमंत्री निमार्ण मजदूर कौशल विकास योजना।
7.मुख्यमंत्री मजदूर सियान सहायता योजना।
8.लोगों को नशा ना करने एवं नशा करके वाहन ना चलाने की सलाह दिया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हम सब को यह संकल्प लेना चाहिए की हम हमेशा मजदूरों का सम्मान करेंगे एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहेंगे।
अंत में शिविर में उपस्थित सभी सदस्यों को मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here