Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सल प्रभावित परिवारों को पीएम आवास की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सल प्रभावित परिवारों को पीएम आवास की पहली किश्त जारी की

0

Chief Minister Vishnu Dev Sai released the first installment of PM Housing to Naxal-affected families

बीजापुर के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद, 600 परिवारों को मिला आवास स्वीकृति पत्र

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से बीजापुर जिले के 600 हितग्राही परिवारों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए पहली किश्त जारी की।

इस अवसर पर बीजापुर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, कलेक्टर संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

गौरतलब है कि बीजापुर जिले में “आवास प्लस” सर्वे के माध्यम से 1392 पात्र परिवारों की पहचान की गई थी, जिनमें से अब तक 600 पीड़ित परिवारों को स्वीकृति प्रदान कर पहली किश्त जारी की जा चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत जांगला की सरिता लेखाम और ग्राम पंचायत पामगल के संदीप कोड़े ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस पहल को अपने नए जीवन की शुरुआत बताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने भी हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सौंपे और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here