Home Blog आंधी तूफान का कहर गिरे पेड विभाग लगा बिजली सुधारने

आंधी तूफान का कहर गिरे पेड विभाग लगा बिजली सुधारने

0

Trees fell due to storm, department started repairing electricity

फाल्ट पकड़कर विधुत बहाली में लगे कर्मचारी कार्यपालन अभियंता दुर्वासा

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण कई घंटे विद्युत सेवा बाधित रही। देर रात अचानक मौसम बदलने से शहर में आंधी-तूफान और तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई घरों के छप्पर उड़ गए। वार्ड नंबर चार में बरगद का पेड़ गिरने से कई घंटे बिजली गुल रही, जिससे नगर में कुछ वार्ड वासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा।

नगरपालिका अध्यक्ष की तत्काल कार्रवाई

वार्ड वासियों ने समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका अध्यक्ष से गुहार लगाई, जिस पर अध्यक्षा गीता सोम पुजारी ने संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश दिया।

क्षेत्र में व्यापक नुकसान

बीजापुर के आसपास के क्षेत्रों में भी आंधी-तूफान का असर देखा गया है, लेकिन अभी तक नुकसान की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पिछले एक सप्ताह से जिले के मौसम में बदलाव आया है, जिससे शाम के वक्त हवाओं के साथ बारिश हो रही है और बिजली सेवा बार-बार बाधित हो रही है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र

जिले के भोपालपटनम और आवापल्ली, भैरमगढ़, क्षेत्रों में इसका सबसे अधिक असर हो रहा है, जहां लोगों को बिजली बाधित होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस भीषण, गर्मी में बिजली सेवा के बाधित होने से आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और शासकीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

संबंधित विभाग

कार्यपालन अभियंता डी आर दुर्वासा ने बताया कि तेज आंधी तूफान की वजह से पेड़ों के गिरने से हाईवोल्टेज लाइन के साथ अन्य अलग अलग क्षेत्रों में बिजली के पोल के तार टूट रहे हैं और लगातार हमारे कर्मचारियों सुधारने में लगे हैं हम कोशिश कर रहे जल्दी से जल्दी फाल्ट को पकड़कर उसे सुधारने का काम कर्मचारी कर रहे हैं इसमें मैं खुद भी ध्यान दे रहा हूं। मुख्यालय ही जिले में भी विधुत बहाली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here