Home Blog  छग मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष मा दीपक म्हस्के का...

 छग मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष मा दीपक म्हस्के का आज कांकेर आगमन हुआ ।

0

कांकेर आगमन पर स्थानीय विश्रामगृह कांकेर में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दीपक म्हस्के का जोरदार स्वागत किया ।
श्री म्हस्के ने कांकेर आगमन से पूर्व तेलगरा में बन रहे नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।
स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने कांकेर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था व जिले के स्वास्थ्य संबंधी कर्मियों की ओर श्री म्हस्के को अवगत कराया साथ ही जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य मिले उसके लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग दीपक म्हस्के से की । श्री म्हस्के ने सकारात्मक उत्तर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरतो व कमियों को जल्द से जल्द पूरा कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य मिले इस दिशा में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया गया है ।
श्री म्हस्के ने मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन के वेयर हाउस का निरीक्षण कर दवाइयों की आपूर्ति व कमी को भी जाना ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मोहन मंडावी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी,जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह भाऊ, जिला मीडिया प्रभारी निपेंद्र पटेल, जिला संयोजक आईटी सेल डॉ देवेन्द्र कुमार साहू, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा टिकेश्वर जैन,जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ ईश्वर सिन्हा,दीपक खटवानी,ईश्वर कावड़े,जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा कावड़े,रवि तिवारी,गिरधर यादव,प्रकाश निषाद,धनेंद्र ठाकुर,पीयूष वलेचा,कमलेश उसेंडी,उत्तम जैन,अंजू नेगी, उत्तम जैन आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here