Home Blog राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भटगांव में किया एसडीएम लिंक कोर्ट का...

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भटगांव में किया एसडीएम लिंक कोर्ट का लोकार्पण

0

भटगाँव /सुशासन तिहार में मांग पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ का नगर पंचायत भटगांव में राजस्व एवं खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में लिंक कोर्ट भटगांव सरसीवा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि एसडीएम लिंक कोर्ट से किसानों सहित आम नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक बिलाईगढ़ कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, जिला पंचायत सदस्यगण, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, मनोज जायसवाल, अनुपमा केशरवानी कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय, एसडीएम बिलाईगढ़ वर्षा बंसल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here