Police station Kanker arrested one accused of kidnapping.
दिनांक 06.05.2025
प्रेस विज्ञप्ति
पुलिस थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
नाबालिक बालिका को अपहरण कर ले जाना वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
अपहरण का फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.04.2025 को प्रार्थी ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरे तीन बच्चे है जिसमे 02 लड़की 01 लड़का है। वार्षिक परीक्षा समाप्त होनें के बाद पीड़िता अपने मामा के घर एक सप्ताह पहले ग्राम माटवाड़ा थाना कांकेर आयी थी और अपने मामा के घर में रह रही थी। दिनांक 09.04.2025 के लगभग 11.00 बजे दिन में उसकी पत्नी ने फोन कर बतायी कि मेरी नबालिग बेटी अपने मामा के घर में नहीं है. आस पास में रहने वाले एवं मेरे रिस्तेदारों को फोन से पता किया जो कहीं पता नहीं चला। मुझे शंका है कि मेरी नाबालिक बेटी कुमारी अलीशा शोरी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्र. 106/25 धारा-137 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला उ.ब. कांकेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में टीम गठित कर सायबर सेल कांकेर व तैनात मुखबीर की सहायता से अपहृता एवं फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि मुखबीर के सूचना पर संदेही आरोपी लव कचलाम पिता कचलाम उम्र 24 वर्ष निवासी आन्धेवाड़ा थाना कोड़ेकुर्से जिला कांकेर को ग्राम आन्धेवाड़ा से गिरफ्तार किया गया एवं अपहृता को दस्तयाब किया गया। प्रकरण में आरोपी के द्वारा जबरदस्ती शारिरीक संबंध बनाने से आरोपी के विरूद्ध धारा-64(1), 64(2), (एम), 65 (1) बीएनएस, धारा 4,6 पॉक्सो एक्ट की धारा का समावेश किया गया है। आरोपी लव कचलाम के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर दिनांक 06.05.2025 को 11.00 बजे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि चेतन साहू, महिला प्र.आर. ज्योति साहू, आरक्षक राकेश बघेल, राकेश लकड़ा एवं म. आरक्षक गणेश्वरी कोड़ोपी का अहम भूमिका रहा है।



