Home Blog कांग्रेस में श्रमिको किसानों युवाओं की उपेक्षा – इंटक अध्यक्ष दीपक दुबे...

कांग्रेस में श्रमिको किसानों युवाओं की उपेक्षा – इंटक अध्यक्ष दीपक दुबे ने दिया स्थिपा

0

Congress neglects workers, farmers and youth – INTUC President Deepak Dubey gave his statement

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेशाध्यक्ष दीपक ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा,भ्रष्ट लोगों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भी इस आशय का पत्र लिखा है।
दीपक दुबे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भी लिखे पत्र में कहा है कि वे कांग्रेस कमेटी के मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष के पद पर विगत 11 वर्षों से कार्य कर रहे थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में प्रदेश भर के उपेक्षित शोषित श्रमिकों ने अहम भूमिका निभाया, किंतु कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जिन श्रमिकों मजदूरों जो प्रदेश के उद्योगों, खदानों, स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में कार्य करते हैं उनकी उपेक्षा किया गया।

Ro.No - 13672/156

उन्होंने कहा कि एफसीआई, नागरिक आपूर्ति निगम, नगर पालिका के श्रमिकों, बिजली विभाग में कार्यरत संगठित क्षेत्र, असंगठित क्षेत्रों में एस सी की एल, एनटीपीसी नगरनार के खदानों, स्टील पवार प्लांटों में कार्यरत के लिए शासन सत्ता में आने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने कार्य नहीं किया। चार चौकड़ी की सरकार ने 5 साल तक सिर्फ कुर्सी बचाओ की लड़ाई लड़ी। मुख्यमत्री बने रहने के लिए पूरा प्रदेश में लुट की राजनीति की।

उन्होंने कहा कि दवा, दारू, शिक्षा, बिजली, पानी, नगरीय निकायों, ग्रामीण विकास विभाग सहित जिस नरवा, गरवा ,घुरवा और बाड़ी को छग में मॉडल के रूप में प्रस्तुत किए, उसके नाम पर लुट भ्रष्टाचार की खुला छूट बंदरबाट किए। गाय गोबर के नाम कांग्रेस कार्यकाल में नरवा, घूरवा तक को बड़े बड़े बिल्डर को बेच दिए। कोरोना महामारी को लूट का अवसर बनाकर दवा खरीदी में हजारों करोड़ की घोटाला किया गया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय में विभिन्न योजनाओं पर हजारों करोड़ का घोटाला हुआ। चंद लोगों ने मिलकर पूरा मंत्रायल में एकाधिकार कर मुख्यमंत्री की कुर्सी ढाई / ढाई साल की लड़ाई की ओर ध्यान केंद्रित कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करते रहे। आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जो लुट हुआ, दुर्गति हुई। इसके लिए पूर्व कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए झीरम घाटी नर संहार में शहीद हुए नेताओं की जो पुख्ता सबूत अपने जेब में लेकर घूमती थी। उनको भुलाकर घटना स्थल में भी शहीद स्मारक बनाने में घोटाला करने से बाज नहीं आए। झीरम घाटी में घायल कांग्रेसियों की सुध नहीं लेकर उनको कांग्रेस छोड़ने मजबूर किया गया।

उन्होंने कहा कि यहां तक 72 विधायक से 35 में जो पहुंचे उसके लिए भी टी एस सिंहदेव भूपेश बघेल और चार चौकड़ी सीडी महंत, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे,शिव डहरिया, मोहमद्द अकबर, प्रदेश के वन टेन अपराधी जिसके ऊपर 11 से अधिक अपराधिक प्रकरण है जयसिंह अग्रवाल को राजस्व विभाग देकर छग की सरकारी संपत्ति जमीनों को लूटने का लायसेंस दे दिया गया।उस समय के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कठपुतली बना दिया, जिसको जिलाध्यक्ष बदलने के लिए चरणदास महंत ने देख लेने की धमकी देकर बार बार दिल्ली दौरा करते रहे। इन सभी का प्रदेश को लूटने में महत्वपूर्ण भूमिका है, ये सब जिम्मेदार है। विधायकों को काम नहीं करने दिया गया। उनके स्वेच्छा अनुदान विधायक मद पर चार चौकड़ी ने मनमानी की। उनको कोटवार से भी बदतर बनाकर मुख्यमंत्री की लड़ाई में सिर्फ दिल्ली घुमाते रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंत्रालय निगम मंडलों में एक लाख करोड़ से ज्यादा की घोटाला कर सिर्फ कुर्सी की लड़ाई साढ़े चार साल तक लड़ते रहे। अंत में टी एस सिंहदेव ने उप मुख्यमंत्री के पद लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों में पद लोलुपता की संदेश दिए और बता दिया वह भ्रष्ट और भ्रष्टाचार के साथ है। उसके मंत्रालय में हजारों करोड़ की भ्रष्टाचार अनपढ़ नही होते हुए भी किया, जो मजदूर श्रमिक किसान साल के 365 दिन बोरे बासी खाकर मजदूरी करते हैं उन्हें मजाक बनाकर मजदूर दिवस के दिन भी बोरे बासी खिलाए और इन चार चौखड़ियो ने प्रदेश में लुट मचाकर मलाई खानें का काम किए।

उन्होंने कहा कि इंटक जैसे मजदूर संघ को कई गुटों में बाट कर जो मजदूरों के शोषक है जिसके ऊपर 420 के मामला है जो छग कांग्रेस कमेटी को अपने जूतों में रखता है प्रदेश के हज…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here