*समाचार*
उत्तर बस्तर कांकेर 06 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आयोजन 05 से 31 मई के बीच किया जा रहा है। निर्धारित क्लस्टर तथा तिथि अनुसार जनपद पंचायतों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आगामी 07 मई को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के क्लस्टर बड़गांव अंतर्गत ग्राम छिंदपाल, बड़गांव, प्रेमनगर, मण्डागांव, बड़ेझारकट्टा, मेण्ड्रा, परतापुर, मदले, नागगिदा और मुदावंडी शामिल हैं। इसी तरह जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के क्लस्टर संबलपुर अंतर्गत ग्राम कराठी, बोगर, बांसला, चवेला, करमोती, विनायकपुर, चौगेल, मुल्ला, नारायणपुर, कच्चे, टेड़ईकोंदल, कन्हारगांव, भैंसाकन्हार ’क’ और साल्हे सम्मिलित होंगे। अंतागढ़ तहसील के क्लस्टर बेलोण्डी अंतर्गत आमाबेड़ा, बड़ेतेवड़ा, मातला अ, फुपगांव, टिमनार, तुमसनार, नागरबेड़ा, बेलोण्डी, उसेली, गुमझीर, बड़ेपिंजोड़ी, बोडागांव, चंगोड़ी, कातकुड़ तथा कोलियारी में समाधान शिविर लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को समाधान शिविरों में उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई से ग्रामीणों को अवगत कराने और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी जनपद पंचायत अंतागढ़ के क्लस्टर बेलोण्डी में उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिलावासियों से अपील की है कि उक्त समाधान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।
क्रमांक/404/सिन्हा



