Angel Suryakant brought laurels to his parents and the Pachpedi area by scoring 89.33 marks in 10th board
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया. जिसमें बिलासपुर जिले के ग्राम पचपेड़ी में रहने वाले रमेश सूर्यकांत की बेटी एंजल सूर्यकांत ने दसवीं कक्षा में 89.33 प्रतिशत हासिल कर क्षेत्रके साथ अपने माता पिता का नाम रोशन किया।एंजल सूर्यकांत ने अपनी सफलता के पीछे अपने माता पिता और शिक्षकों को श्रेय दिया
उन्होंने बताया कि वह नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती हैं. उन्होंने अन्य छात्रों के लिए संदेश दिया है कि अच्छे से मॉडल आंसर और पिछले साल के क्वेश्चन पेपर को अच्छे से पढ़ाई करें और उसी को लेकर तैयारी करें साथ ही पुस्तक को क्लास में अच्छे से पढ़ाई कर तैयारी की थी जिसके फलस्वरुप मुझे सफलता मिली आप लोग भी इसी तरह तैयारी करें निश्चित ही सफलता मिलेगी।



