Home Blog भाजपा के जनप्रतिनिधि धर्मान्तरण रोकने का काम करे – अजय जामवाल

भाजपा के जनप्रतिनिधि धर्मान्तरण रोकने का काम करे – अजय जामवाल

0

BJP’s public representatives should work to stop religious conversions – Ajay Jamwal

कांकेर। जनता ने भाजपा को इसलिए चुना क्योकि हम सुशासन दे सकते है । कांग्रेस में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद था इसलिए जनता ने 5 साल में ही सत्ता वापस बीजेपी को दे दी । उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने आज कांकेर के नए कम्युनिटी हाल में भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारियों व भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक में कही।

Ro.No - 13672/156

बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, लोकसभा सांसद भोजराज नाग, विधायक विक्रम उसेंडी, आशा राम नेताम, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल सोरी, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, हलधर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी मंचस्थ थे।

अजय जामवाल ने सबसे पहले उपस्थित जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को पाकिस्तान पर मिसाइल स्ट्राइक के लिये बधाई दी । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकियों के समूल नाश की दृढ़ प्रतिज्ञा से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है । उन्होंने भारतीय सेना के साहस और शौर्य की प्रशंसा करते बधाई दी।

आगे उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों से संवाद के माध्यम से समाधान करना है । जनप्रतिनिधियों को काम सीखने की जरूरत है । समस्या का समाधान कैसे होगा ये सीखने की जरूरत है । जनप्रतिनिधि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या समाधान के लिये आवेदन दें साथ ही संगठन प्रमुख को भी समस्या से अवगत कराये ।

उन्होंने कहा कि आज छग में पंच से पार्लियामेंट तक हमारे जनप्रतिनिधि है। जनप्रतिनिधियों को सलाह देते हुए कहा कि सामाजिक समस्या और चुनौतियों को समझ कर राजनीति करें हर समाज मे भाजपा का नेता, कार्यकर्ता बनाने का कार्य करें, पार्टी को सर्वव्यापी बनाने हेतु कार्य करें। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य के लिये प्रयास करें । नक्सल प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज से जुड़ने की जरूरत है । धर्मान्तरण के विरुद्ध कार्य करें । अपने क्षेत्र में धर्मांतरण रोकने का कार्य करें। धर्मांतरण के कारणों का पता लगाएं और लोगो को धर्म परिवर्तन से रोके । लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाये । समाज को जागरूक करने का काम करें। समाज की बुराइयों के खिलाफ लोगो को जागरूक करें । बारिश में वृक्षारोपण करें । पर्यावरण की चिंता करें । जल स्रोतों का संरक्षण करें
संगठन महामंत्री पवन साय ने सर्वप्रथम सभी को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने नष्ट करने पर बधाई दी। उन्होंने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त किया ।

श्री साय ने नवनिर्वाचित जिला, जनपद, पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों को बधाई दी । उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को संगठन के साथ समन्वय बना कर कार्य करने की नसीहत दी । उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ नए जुड़े जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे पार्टी की रीति नीति से परिचित होकर संगठन का कार्य करने के साथ ही सरकार के साथ विकास कार्यों में भागीदार बने ।

मंच का संचालन जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने किया ।

इस बैठक में भाजपा के प्रदेश, जिला, मण्डल पदाधिकारी व भाजपा के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here