Home Blog सुशासन तिहार 2025 : ग्राम डुमाली में जिला स्तरीय समाधान शिविर का...

सुशासन तिहार 2025 : ग्राम डुमाली में जिला स्तरीय समाधान शिविर का भव्य आयोजन

0

Sushasan Tihaar 2025: Grand District Level Solution Camp organized in Dumali Village

जल संरक्षण महाअभियान की भी हुई शुरुआत, सांसद व विधायक ने दिलाई ग्रामीणों को शपथ
शिविर में हितग्राहियों को आवास एवं शौचालय की मिली स्वीकृति

Ro.No - 13672/156

कांकेर, 08 मई 2025 / कांकेर ब्लॉक के ग्राम डुमाली में आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। शिविर में नवीन आधार कार्ड पंजीयन, राशन कार्ड वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति राशि का प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड सहित कई योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण महाअभियान की भी शुरुआत की गई, जो 08 मई से जिलेभर में चलाया जाएगा। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

शिविर को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि “सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर पात्र व्यक्ति को समय पर योजना का लाभ मिले। जल संकट को देखते हुए जल संरक्षण अभियान आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हम सभी को अपने-अपने स्तर पर जल बचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।” वहीं विधायक श्री आशाराम नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का शिविर ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें एक ही स्थान पर उन्हें अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। जल संरक्षण के लिए सभी ग्रामवासी जागरूक हों, यही हमारी अपील है। ‘बूँद-बूँद से घड़ा भरता है’, इसी सोच के साथ हम सबको मिलकर काम करना है।”

शिविर में सुशासन तिहार में विभिन्न मांग एवं शिकायत को लेकर प्राप्त 508 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 490 मांग और 18 शिकायत के आवेदन शामिल है। इन आवेदनों का निराकरण करते हुए 08 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों को शौचालय की स्वीकृति, 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति, 03 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड और 05 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह शिविर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करने का उदाहरण बना। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, श्रीमती तारिणी ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
क्रमांक/422/सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here