Home Blog प्रभारी सचिव ने सखी सेंटर व बाल गृह का किया निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने सखी सेंटर व बाल गृह का किया निरीक्षण

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 08 मई 2025/ जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने आज जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सखी वन स्टाप सेंटर और बाल गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिंगारभाट स्थित सखी वन स्टाप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए गांव-गांव में समय-समय पर शिविर के आयोजन एवं प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने कहा कि अब आपकी सखी एप के माध्यम से भी घर बैठे महिलाएं सुरक्षा को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। प्रभारी सचिव ने सेंटर में दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली और केन्द्र के सभी स्टाफ को अच्छा कार्य करते हुए बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने बाल गृह (बालिका) का भी निरीक्षण कर बालिकाओं को मिलने वाले सुविधाओं को देखा और उनसे संवाद करते हुए रहने-खाने की व्यवस्था और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी स्टाफ को निर्देशित किया कि बालिकाओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके अलावा उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण कर पेशी एवं बोर्ड के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here