Home छत्तीसगढ़ राशनकार्ड का नवीनीकरण कराने की तिथि 25 जनवरी से 29 फरवरी निर्धारित

राशनकार्ड का नवीनीकरण कराने की तिथि 25 जनवरी से 29 फरवरी निर्धारित

0

 

नारायणपुर – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिलें में प्रचलित समस्त अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्त जन राशनकार्ड तथा सामान्य राशनकार्ड का नवीनीकरण कराने की तिथि 25 जनवरी से 29 फरवरी 2024 तक निर्धारित किया गया है। राशन कार्ड में शामिल कम से कम एक सदस्य का ई-केवायसी पूर्ण हो अत्याधिक वृद्ध तथा शारीरिक रूप से निःशक्त ऐसे हितग्राही जिनके लिए नॉमिनी नियुक्त है, उनहे उपरोक्त प्रावधान से छूट होगी। हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाईट https:/khadya.cg.nic.in/ में उपलब्ध राशनकार्ड नवीनीकरण एप्प को अपने एंड्रायड मोबाईल में डाउनलोड करें तथा 2 विकल्प के जरिए आवेदन प्रस्तुत करें। खाद्य विभाग के एप्प के जरिए वर्तमान राशनकार्ड में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन प्रस्तुत करें या उचित मूल्य दुकान संचालक के टैबलेट या मोबाईल में इंस्टाल विभागीय एप्प के जरिए क्यूआर कोड स्कैन कराकर अथवा अपना राशन कार्ड नंबर तथा मोबाईल नंबर दर्ज कराकर आवेदन प्रस्तुत करें। ऑफलाईन मोड पर इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने के साथ-साथ संचालक खाद्य द्वारा आवेदक द्वारा लिखित आवेदन भी उचित मूल्य दुकान में जमा करना होगा। नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के 30 दिवस के भीतर ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के माध्यम से सामान्य (एपीएल) कार्ड को छोड़कर शेष 10 रूपये की राशि निर्धारित है। नया राशनकार्ड प्राप्त करते समय वर्तमान में हितग्राही के पास उपलब्ध पुराना राशनकार्ड समर्पित किया जावेगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here