Home Blog नगर में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन‌

नगर में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन‌

0

छुरा।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण रायपुर छत्तीसगढ़ के माध्यम से जिला गरियाबंद खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को खेल विद्या से परिचय कराने खेल की तकनीकी ज्ञान से अवगत कराने एवं उनके खेल कौशल को हेतु 30 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर वर्ष 2025-26 का आयोजन किया गया है।प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर ,जूनियर, वर्ग बालक बालिकाओं बैडमिंटन एवं वेटलिफ्टिंग खेल में सम्मिलित हो सकते हैं ग्रीष्म कालीन शिविर का उद्घाटन किया गया। नशे से दूर रहने की शपथ शीतल ध्रुव ने खिलाड़ी बच्चों सहित मैदान में उपस्थित सभी नागरिकों को शपथ दिलाया गया। खेलेंगे कूदेंगे,नशा से दूर रहेंगे आप सब ने प्रतिज्ञा लिया है आप सबको नशा से बचना भी है और बचाना भी है पर्यावरण का भी संकल्प लिया। खेल खेलने से शरीर स्वस्थ रहते हैं खेल के माध्यम से आप राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक देश सेवा कर सकते हैं खेल में भी कैरियर है इस मौके पर प्रमुख रुप से शीतल ध्रुव,देव श्री,विकास ध्रुव, थान सिंग निषाद ,लोकेश्वर यादव वकील,पुनित ठाकुर,वेटलिफ्टिंग राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमकुम ध्रुव,संध्या साहू एवं नन्हे खिलाड़ी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षक के रूप में शिव ठाकुर देव कुमार निषाद श्रीमती देवश्री धुव, श्रीमती बबीता बरिहा, यमुना, राजेश्वरी डोमेश्वर ध्रुव पीटीआई सहयोग प्रदान कर रहे हैं
इस शिविर में पांच खेल वेटलिफ्टिंग, क्रिकेट,फुटबॉल, बैडमिंटन,वॉलीबॉल को शामिल किया गया है।यह प्रशिक्षण सरस्वती शिशु मंदिर के सामने व्यायाम शाला छुरा मैदान में आयोजित किया गया।यह खेल प्रशिक्षण सुबह6:00 से8:00 बजे तक सांय4:30 से 6:30 बजे तक दिया जाएगा।इस संबंध में जानकारी के लिए प्रभारी शीतल ध्रुव से 9340910410
संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here