Loharsi area’s daughter Kumari Princy Yadav increased pride – created a record by scoring 91.5% marks in high school examination
मस्तूरी। शिक्षा संस्कार पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोहर्सी की मेधावी छात्रा कुमारी प्रिंसी यादव ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 91.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रिंसी यादव, जिनके पिता श्री परमेश यादव एवं माता श्रीमती शीला यादव हैं, ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य, पुरन सिंह ,एवं शिक्षकगणों ने प्रिंसी की मेहनत एवं लगन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रिंसी की इस सफलता से क्षेत्रवासियों में भी गर्व की भावना है, और उन्होंने इस होनहार छात्रा को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।




