100% result of English medium students of Abhinav School
पुसौर / अभिनव विद्या मंदिर पुसौर में हिन्दी माध्यम के साथ साथ 2014 से अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत की गई। 10 वीं प्रथम बैच 2021 एवं 12 वीं 2023 में परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। लगातार अभी तक शत् प्रतिशत आ रहा है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल के कक्षा 10वीं में 16 विद्यार्थी बैठे जिसमें 12 प्रथम श्रेणी में एवं 04 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी छग टाप टेन सूची में जगह बनाने में 3 अंक से चूके नमन साव पिता उमेश कुमार साव 97.17 अंक अर्जित कर जिला टॉप टेन में चौंथा स्थान हासिल किये। कु बरखा सारथी पिता देवेन्द्र सारथी 96.83ः जिला टॉप टेन में 8 वां स्थान प्राप्त की। कुण् सत्यरेखा भास्कर पिता फगूराम भास्कर 95.5ःकु उषा निषाद पिता घनश्याम निषाद 94.67ः प्रेम चौधरी पिता हेमंत चौधरी 93.5ःअंक अर्जित कर विद्यालय का रोशन किये हैं। इसी प्रकार 12 वीं में 08 में से 06 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उक्त परीक्षा परिणाम पर समिति अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, नगर पंचायत पुसौर के अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी तथा नगर पंचायत पुसौर उपाध्यक्ष उमेश साव, शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल,संचालक अक्षय कुमार सतपथी, प्राचार्य श्रीमती मंजू लता गुप्ता, व्याख्याता श्रीमती पद्मलया देहरी, श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती कामिनी शर्मा, सरोज कुमार प्रधान, प्राजंल पंडा, सरिता भोय, ललिता पटेल, दुलारी माकर, प्रीतेश पंडा, अभिनव सतपथी, हेमसागर भोय आदि ने बधाई दिए।



