Free treatment up to Rs 5 lakh for all senior citizens above 70 years of age
आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 10 हजार पंजीयन पूर्ण
उत्तर बस्तर कांकेर 13 मई 2025/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत कांकेर जिला में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड का पंजीयन का कार्य समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों एवं समस्त च्वाइस सेंटरों में किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों (एपीएल एवं बीपीएल श्रेणी) के लिए 05 लाख तक का निशुल्क उपचार की सुविधा है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राही जिनका पूर्व में आयुष्मान कार्ड बन चुका है, उन्हें भी दोबारा पंजीयन, केवाईसी करवाने की आवश्यकता है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड में पंजीयन करवाने हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर आना आवश्यक है।
कांकेर जिला को आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजनांतर्गत पंजीयन हेतु कुल 24777 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें से 10010 हितग्राहियों (42.82 प्रतिशत) ने अपना पंजीयन करवा लिया है। विकासखण्ड दुर्गूकोंदल का 1460 लक्ष्य, 830 उपलब्धि, कांकेर का 5208 लक्ष्य, 2567 उपलब्धि, चारामा का 4164 लक्ष्य, 1840 उपलब्धि, नरहरपुर का 4534 लक्ष्य, 1929 उपलब्धि, कोयलीबेड़ा का 5101 लक्ष्य, 1941उपलब्धि, भानुप्रतापपुर का 2844 लक्ष्य, 900 उपलब्धि और अंतागढ़ का 1466 लक्ष्य तथा 513 उपलब्धि है। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा कांकेर जिला के समस्त नागरिकों से अपील किया गया है, कि अपने नजदीकी च्वाइस सेंटर अथवा शासकीय अस्पताल में जाकर अतिशीघ्र अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन करवा कर योजना का लाभ प्राप्त करें।



