Cattle smuggling racket busted in Jhajharkera of Dhamtari district – Three smugglers caught due to the activism of Bajrang Dal, they were sending 28 cattle to Raigarh with fake documents
कांकेर।धमतरी जिले के झांझरकेरा क्षेत्र में मवेशी तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ बजरंग दल की सक्रियता से तीन मवेशी तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया। ये आरोपी भारी संख्या में मवेशियों को फर्जी रसीदों के माध्यम से सरोना तहसील के मसूरपट्टा बाजार से रायगढ़ के एक कैटल खाने (बूचड़खाने) की ओर ले जा रहे थे। यह घटना ग्राम जामगांव (इमली पारा) के पास की है, जहाँ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन्हें घेराबंदी कर रोका।
फर्जी रसीदों का सहारा लेकर हो रही थी तस्करी
पकड़े गए तस्कर 10 माधव भैंस, 18 बेल और कई बछियों को ले जा रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जो दस्तावेज प्रस्तुत किए, वे फर्जी पाए गए। इनमें पशु चिकित्सा प्रमाण पत्र से लेकर परिवहन अनुमति तक सभी दस्तावेज संदेहास्पद पाए गए हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इन रसीदों को वैध दिखाने के लिए एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से मवेशियों की अवैध खरीद-फरोख्त करता है।
स्थानीय युवाओं और संगठन की सजगता से मवेशियों की जान बची
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें लंबे समय से इस रूट पर मवेशियों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इस बार जब संदिग्ध मवेशियों जामगांव के इमली पारा इलाके से गुजर रहा था, तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को रोका और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मवेशियों को जब्त कर लिया गया है।
प्रशासन कर रहा है विस्तृत जांच
पुलिस और प्रशासन की ओर से मवेशियों को फिलहाल सुरक्षित गौशाला में पहुंचा दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये गिरोह किन-किन क्षेत्रों में सक्रिय है और इनके तार किन अन्य जिलों या राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। इस पूरे मामले में पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने जताई चिंता
घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि मवेशी तस्करी के ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बॉर्डर इलाकों पर निगरानी बढ़ाई जाए। वहीं बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे मामलों पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो वे जिले भर में आंदोलन करेंगे। का आरोप लगाते हुए तस्करी पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला सह, मंत्री, धर्मेंद्र, सुरुजिया, नरहरपुर, प्रखंड, मंत्री मनीष बघेल, सह मंत्री, गौरव शोरी, सहसंयोजक गोकारण सिन्हा, उपाध्यक्ष राजेश सुरुजिया, आलोक कौशिक, भावेश राठौर, रविशंकर सिन्हा, दरों सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।….




