Home छत्तीसगढ़ मंडी अधिनियम के तहत अवैध धान पर लोरमी नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश...

मंडी अधिनियम के तहत अवैध धान पर लोरमी नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश सोनी के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही

0

मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट

 

Ro.No - 13672/156

मुंगेली- कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों व बिचैलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम टिगीपुर में दो व्यापारी आनंद सिंह व टेटकी बाई के यहां से 120.80 क्विंटल धान जब्त किया गया । जिसमें आनंद सिंह के यहां से 66.80 क्विंटल और टेटकी बाई के यहां से 54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया, जिसके बाद नजदीकी धन उपार्जन केंद्र नवागांव वेंकट में नायब तहसीलदार के माध्यम से धन को जप्ती बनाकर मंडी को सौपा गय,और इन सभी पर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार लोरमी एवं उनकी टीम मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here