Home छत्तीसगढ़ एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने महाविद्यालय में एमकॉम की कक्षा प्रारंभ करने...

एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने महाविद्यालय में एमकॉम की कक्षा प्रारंभ करने स्थानीय विधायक व मंत्री केदार कश्यप को सौंपा ज्ञापन

0

 

नारायणपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर ने शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमकॉम की कक्षा प्रारंभ करने के लिए स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय सन 1988 से नारायणपुर जिले में संचालित हो रही है वहीं वर्ष 2002–03 में बीकॉम की कक्षा प्रारंभ हुई थी परंतु बीकॉम की शिक्षा अध्ययन के बाद उच्च शिक्षा एमकॉम के अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को जिले से दूर जाने को मजबूर होना पड़ता है जिसके चलते उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसको देखते हुए अभाविप के कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री केदार कश्यप जी को जल्द से जल्द महाविद्यालय में एमकॉम की कक्षा प्रारंभ करने के लिए ज्ञापन सौंपा जिससे विद्यार्थियों को हो रहे समस्याओं का निराकरण हो पाए, वहीं जवाब में केदार कश्यप जी ने जल्द से जल्द महाविद्यालय में एमकॉम की कक्षा प्रारंभ होने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान अभाविप विभाग संयोजक सूरज साहू,जिला संयोजक इशांत जैन,सोशल मीडिया प्रमुख कृष मधु,नरेंद्र शोरी, सम्पत एवं खगेंद्र मौजूद रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here