चांपा, जांजगीर-चांपा 15 मई 2025 / चांपा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 21 वर्षीय युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाया, फिर उसे भगाकर ले गया और शारीरिक शोषण किया। मामला जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया, चांपा थाना की टीम ने एक्शन मोड में आकर आरोपी को दबोच लिया।
क्या है पूरा मामला?
14 मई को चांपा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि एक नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। मामला बच्ची से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 203/25 दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू कर दी।
मुखबिर ने खोला राज!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार की निगरानी में जांच तेज़ हुई। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि मोदी चौक, वार्ड क्रमांक 10 का रहने वाला रोहन सिंह राजपूत ही इस घटना के पीछे है।
प्रेम का दिखाया झांसा, फिर की हैवानियत
आरोपी रोहन सिंह ने पूछताछ में खुद कबूला कि उसने शादी करने का वादा कर नाबालिग को भगाया और फिर उसके साथ दैहिक शोषण किया। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कानूनी शिकंजा कस गया है!
आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 351(2), 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अब आरोपी को लंबे समय तक जेल की हवा खानी तय मानी जा रही है।
जवानों की टीम ने दिखाई फुर्ती
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि. भवानी चौहान, सउनि. अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, महिला आरक्षक संगीता लहरे, आरक्षक मुद्रिका दुबे और आरक्षक गोपेश्वर सिंह की भूमिका बेहद सराहनीय रही।



