Home Blog साँप के काटने से ज़ेब्रा की मृत्यु , घटना की पुनरावृत्ति रोकने...

साँप के काटने से ज़ेब्रा की मृत्यु , घटना की पुनरावृत्ति रोकने किए जा रहे सुरक्षात्मक उपाय

0

Zebra dies due to snake bite, protective measures are being taken to prevent recurrence of the incident

रायपुर / नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में आज एक वयस्क नर ज़ेब्रा की साँप के काटने से मृत्यु हो गई। यह ज़ेब्रा हाल ही में राधे कृष्णा टेम्पल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट, जामनगर (गुजरात) से लाया गया था।

Ro.No - 13672/156

संचालक जंगल सफारी थेजस शेखर ने बताया कि ज़ेब्रा को तुरन्त चिकित्सकीय सहायता दी गई, लेकिन सांप का विष उसके पूरे शरीर में फैलने की वजह से उसकी मौत हो गई। संचालक शेखर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक सुधारात्मक उपायों को अपनाने की बात कही है। सभी वन्यजीवों के निवास क्षेत्र में सर्प नियंत्रण और निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here