Home Blog किकबॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए मस्तूरी...

किकबॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए मस्तूरी के कान्हा गुप्ता

0

Masturi’s Kanha Gupta got selected for the national competition after winning the gold medal in kickboxing

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, परसादा वेद मस्तुरी
विद्यालय के होनहार छात्र कान्हा गुप्ता ने दिनांक 12 से 13 मई 2025 को कोरबा स्थित जूनियर क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर प्वाइंट फाइट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ ही कान्हा का चयन गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Ro.No - 13672/156

कान्हा एक अनुभवी और समर्पित खिलाड़ी हैं। उन्होंने पूर्व में DAV National Games में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साथ ही, उन्होंने SGFI स्कूल गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया है, जिससे उनकी खेल प्रतिभा की निरंतरता और निपुणता सिद्ध होती है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने फेडरेशन गेम्स में भी कई पदक अर्जित किए हैं।

खेलों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कान्हा ने अपनी दक्षता सिद्ध की है। उन्होंने कक्षा 12वीं (कॉमर्स संकाय) की बोर्ड परीक्षा में 80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी यह बहुआयामी प्रतिभा विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

कान्हा का लक्ष्य भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना है। उनका अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। विद्यालय परिवार उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here