Home Blog हरदी-नारबंद के जंगलों में 23 से 24 हाथियों का दल पहुंचा, वन...

हरदी-नारबंद के जंगलों में 23 से 24 हाथियों का दल पहुंचा, वन विभाग ने की मुनादी

0

A group of 23 to 24 elephants reached the forests of Hardi-Narband, the forest department made an announcement

धोबनी – रविवार की सुबह हरदी-नारबंद के जंगलों में 23 से 24 हाथियों का दल पहुंच गया। वन विभाग ने हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए जंगल किनारे बसे गांवों में मुनादी करवा कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Ro.No - 13672/156

जानकारी के अनुसार भडिसार-भकुरा जंगल की ओर से आए हाथियों के दल को वन विभाग की टीम ने सड़क पार करवाया। इसके बाद यह दल सुरक्षित रूप से नारबंद के ऊपरी जंगलों की ओर विचरण करता चला गया। हाथियों के पहुंचने की खबर मिलते ही हरदी, नारबंद, गाताडीह, मोहतरा, मंडलपुर, नरेश नगर और घरजरा जैसे गांवों में मुनादी करवाई गई।

हालांकि, वन विभाग की चेतावनी के बावजूद कई ग्रामीण जंगलों से लकड़ियां लाने में लगे रहे। खासकर गाताडीह वन परिक्षेत्र से लगे गांवों के लोग हाथियों की मौजूदगी की जानकारी के बावजूद जंगल की ओर जाते देखे गए।

गाताडीह वन परिक्षेत्र में 5 चौकीदार तैनात हैं जो वनों की सुरक्षा में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन चौकीदारों की तैनाती किस वन क्षेत्र में है।

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है और उनकी गतिविधियों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा रही है। नारबंद गांव के एक किसान ने बताया कि उन्होंने आज सुबह 23 से 24 हाथियों के दल को जंगल की ओर जाते देखा।

वन विभाग द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे जंगलों की ओर न जाएं और सावधानी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here