A solution camp was organized in Gram Panchayat Dhanesara under Sushasan Tihaar
उत्तर बस्तर कांकेर 19 मई 2025/ प्रदेश के मंशानुसार सुशासन तिहार के तीसरे और अंतिम चरण में ग्रामों में समाधान शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों के आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन आज नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत धनेसरा में किया गया, जहां पर ग्रामीणों ने अपने आवेदन के निराकरण की जानकारी ली। 15 ग्राम पंचायत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती तारा ठाकुर उपस्थित ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गांव, गरीब, किसान के विकास के लिए कृतसंकल्पित है और इसे ध्यान में रखते हुए सुशासन तिहार चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गांवों व शहरों का चौतरफा और समेकित विकास हो, इसी सोच के साथ साय सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रदेश को अग्रसर कर रही है। ग्रामीणों को शासन के योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग करने की भी बात कही।
ग्राम पंचायत धनेसरा नरहरपुर में आयोजित समाधान शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर कई किसानों को ऋण पुस्तिका राशन कार्ड किसान पत्र आधार कार्ड जॉब कार्ड जॉब कार्ड वितरण किया गयाअध्यक्ष ने भी सुशासन तिहार के उद््देश्य पर प्रकाश डालते हुए शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने की अपील ग्रामीणों से की। शिविर में कलेक्टर ने सुशासन तिहार के अंतिम चरण में जिले में कुल 39 समाधान शिविर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शासन स्तर पर की जा रहीं है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस, मोबाइल टावर, आवास, पेयजल जैसी विभिन्न मांगें ग्रामीणों की ओर से प्राप्त हुई है। यह भी बताया कि मोबाइल टावर के लिए कुल 85 प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। कलेक्टर श्री हरेंद्र मांडवी जिला पंचायत सीईओ कांकेर छत्तीसगढ़ी भाषा में शासन प्रशासन के नीति नियम और भावनाओं का शब्दों का संबोधन किया ने योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों को आगे आने की बात कहीं।
आज आयोजित शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीणों को लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान सहित 04 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 05 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, 02 किसानों को किसान किताब, 04 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 03 को शौचालय स्वीकृति पत्र तथा 02 हितग्राहियों को नये आवास की अतिथियों के द्वारा सौंपी गई। इसके अलावा ग्राम के 03 गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान किया गया और 03 शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही के घर जाकर ने नवनिर्मित आवास की शिविर में जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारा ठाकुर जनपद पंचायत नरहरपुर अध्यक्ष सुमन कावड़े एवं समस्त सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




