Home Blog सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, 8.40 लाख की लागत से...

सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, 8.40 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य

0

Bhoomi Pujan for CC road construction completed, construction work will be done at a cost of 8.40 lakh

रायगढ़। नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 2 में आज भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर के सम्माननीय नागरिक अरुण पंडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड के नगर सेवक श्याम भोजवानी ने की। भूमि पूजन कार्यक्रम में शिव तिवारी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई।

Ro.No - 13672/156

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में मिनकेतन पटनायक, गौरीशंकर गुप्ता, डुलू बाबू भी उपस्थित रहे। नगर सेवक श्याम भोजवानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इन गणमान्य नागरिकों की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभूति चरण साथआ, बेलाल खान, बैग, सेक रसीद, संहिल खान, संजय भाई, नेपाली सैलून, बबलू मोटवानी (पत्रकार), राम भोजवानी, संतोष चौहान, सचिन पटनायक, आशीष इजारदार, राहुल घिंटानी और हैमत शाहू सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात ठेकेदार द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई, जिसकी अनुमानित लागत ₹8 लाख 40 हजार है। नगर सेवक श्याम भोजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क का निर्माण कार्य न केवल समय पर पूर्ण होगा, बल्कि इसमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

नगर सेवक ने जताया आभार

श्री भोजवानी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में वार्ड में और भी विकास कार्य किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here